Poocho Na Kaise Maine
पूछो ना कैसे मैने रैन बिताई
इक पल जैसे, इक युग बीता - २
युग बीते मोहे नींद ना आयी
पूछो ना कैसे ...
(ना कहीं चँदा, ना कहीं तारे
ज्योत के प्यासे मेरे, नैन बिचारे ) - २
भोर भी आस की किरन ना लायी
पूछो ना कैसे ...
इक जले दीपक इक मन मेरा, मेरा, मन, मेरा, मेरा ...
इक जले दीपक इक मन मेरा
फिर भी ना जाये मेरे घर का अंधेरा
तड़पत तरसत उमर गंवायी
पूछो ना कैसे ...
Comments
Post a Comment